{"_id":"61118cc88ebc3e737f4add6b","slug":"there-should-be-no-religious-education-from-the-government-treasury-dhanaura-news-mbd3987413184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे भी सरकार के नियंत्रण में होने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे भी सरकार के नियंत्रण में होने चाहिए
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी जी महाराज।
- फोटो : DHANAURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सरकारी खजाने से मजहबी शिक्षा नहीं होनी चाहिए। मदरसों को भी सरकारी मशीनरी के नियंत्रण में होना चाहिए। यह बातें जूना अखाड़ेेेेे के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। वे ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित महा रुद्र यज्ञ में प्रतिभाग करने के लिए आए थे।
महामंडलेश्वर ने कहा कि देश को धर्म सापेक्ष राजनीति की आवश्यकता है। स्वार्थी राजनेताओं ने धर्म में ही राजनीति पैदा कर दी। पंथनिरपेक्ष की जगह देश को धर्म निरपेक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि यदि राजनीति से धर्म समाप्त हो गया तो वेश्या के समान रह जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में राजा धर्म आधारित शासन करते थे, लेकिन अब धर्म का स्वरूप ही बदल दिया गया है।
उन्होंने देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करने की वकालत करते हुए कहा कि सरकारी खजाने से मजहबी शिक्षा नहीं होना चाहिए। देश के सभी मदरसों को सरकार संचालित करें और उन पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी खजाने से मौलवी को वेतन दिया जा सकता है तो मंदिर के पुजारी व गुरुद्वारा के ग्रंथी को भी वेतन दिया जाना चाहिए। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, राखी अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अजय कौशिक आदि मौजूद थे।