{"_id":"666648c00d418cc3c801e306","slug":"there-is-no-improvement-in-the-power-system-bku-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-120065-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार : भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार : भाकियू
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत मंडी समिति में आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र से गुजर रही मध्य गंगा नहर में अतिशीघ्र पानी छोड़ा जाए। जिससे उसका फायदा किसानों को मिल सके। कहा कि विद्युत विभाग ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो किसान आंदोलन करने को विवश होंगे। कहा कि 16,17,18 जून को हरिद्वार में होने वाली महापंचायत में जिले से अधिक से अधिक संख्या में किसान भाग लेंगे। बार- बार मांग करने के बाद भी प्रशासन द्वारा छुट्टा पशुओं नहीं पकड़वाया जा रहा। जल्द छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। चकबंदी विभाग द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिसे बंद कराया जाए। पंचायत की अध्यक्षता महावीर सिंह ने की।
यहां तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह, संजीव बालियान, महेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, विपिन कुमार, करन सिंह, गंगाराम, आनंदपाल, कैलाश, ओमप्रकाश, बाबू अली, आनंद दयाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- --