फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is abundance of illegal stands, no one is serious about them

Amroha News: अवैध स्टैंड की भरमार, गंभीर नहीं जिम्मेदार

Sun, 15 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
There is abundance of illegal stands, no one is serious about them
अमरोहा। जिलेभर में जगह-जगह वाहनों के अवैध स्टैंड बने हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। निजी बसें सड़कों से संचालित हो रहीं हैं, तो टेंपो, टाटा मैजिक और ई-रिक्शाओं चालकों ने भी सड़कों के किनारे अवैध स्टैंड बना रखे हैं। जबकि, शासन के निर्देश हैं कि कहीं पर भी अवैध स्टैंड संचालित नहीं होना चाहिए। बावजूद इसके जिम्मेदार खामोश हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब स्थिति जोया और अमरोहा शहर की है। अमरोहा में जोया रोड पर अहिंसा पथ, दिल्ली दरवाजा के पास, कल्याणपुरा रोड, अतरासी रोड और बिजनौर रोड पर कई स्थानों पर सड़कों पर टेंपो, टाटा मैजिक और ई-रिक्शा चालकाें ने कब्जा कर रखा है। इसके कारण दिनभर मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा गांधी मूर्ति चौराहे पर टैक्सी चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। जोया में भी हाईवे किनारे मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर टाटा मैजिक, टेंपो संचालकों ने अवैध अड्डा बना रखा है। यह वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। वहीं, इनके अचानक मुड़ने के कारण हादसे होने का डर भी बना रहता है। यह आलम तक है जब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अवैध वाहन स्टैंड हटाने का फरमान दे चुके हैं। इसके बाद भी यातायात पुलिस व अन्य अधिकारी मूकदर्शक बनी हुई है। कस्बे में बने अवैध ऑटो स्टैंड दुर्घटना का सबब बनते हैं। कई बार छिटपुट घटनाएं होती भी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article