फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sawan Month 2020: temple and echoed with the praises of har-har mahadev

Sawan 2020: हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों संग घर-मंदिर में जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sawan Month 2020: temple and echoed with the praises of har-har mahadev
सावन सोमवार 2020
अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार को घर-मंदिर हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने प्राचीन श्रीवासुदेव तीर्थ, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर, विरासत मंदिर, चामुंडा मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में गंगा जल और दूध से भगवान भोले का जलाभिषेक किया। कोरोना के चलते चुनिंदा भक्त मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। अधिकतर भक्तों ने पूजा कर परिवार में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के साथ कोरोना से बचाव की कामना की।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते अनलॉक वन में आठ जून को मंदिरों के कपाट ब्रह्ममुहूर्त के साथ खोले गए थे। मंदिरों के पुजारी लगातार पूजा-अर्चना करते आ रहे थे। संक्रमण के डर से चुनिंदा भक्त मंदिर पहुंच रहे थे। लेकिन श्रावण कांवड़ यात्रा के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं मंदिरों में फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री लेकर भगवान भोले का अभिषेक करने पहुंचे। हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दिया। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर हो उठा। इसके अलावा भक्तों ने अपने घरों में महादेव जलाभिषेक किया। बेलपत्र धतूरा, फल-फूल, रोली, अक्षत, चंदन, समी आदि पूजन सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की। शिव भक्तों ने परिवार-समाज में सुख-शांति समृद्धि के साथ ही कोरोना से बचाव की कामना की। शिवालयों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस कर्मी तैनात रहे। लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

ब्रजघाट और तिगरी में गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालु
गजरौला। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में डुबकी लगाई। भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक भी किया। वहीं, भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। इसके अलावा कई श्रद्धालु बगैर मास्क के नजर आए। सोमवार को तड़के से ही ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। यहां दिल्ली, एनसीआर के साथ ही हरियाणा और राजस्थान राज्य से श्रद्धालु वहां स्नान को आए। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं तिगरी में भी गजरौला एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु स्नान को पहुंचे। उधर, सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। सबसे अधिक श्रद्धालु प्राचीन चाकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां काफी दूर तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी। हालांकि इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं किया। इंदिरा चौक स्थित श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर, बस्ती स्थित शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, भानपुर खालसा स्थित शिव मंदिर, चौपला, लक्ष्मी नगर स्थित शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed