फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thefts in four houses in a single night; earrings snatched from two women.

Amroha News: एक ही रात में चार घरों में चोरी, दो महिलाओं के खींचे कुंडल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thefts in four houses in a single night; earrings snatched from two women.
सैदनगली। थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना में शुक्रवार रात चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। इस दौरान चोरों ने दो महिलाओं के कानों से कुंडल झपट लिए, जिससे एक महिला का कान फट गया। घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी गुफरान ने बताया कि मध्यरात्रि चोर उनके घर से संदूक चुरा ले गए। उसमें 31,500 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और ट्रैक्टर के कागजात रखे थे। सुबह परिजनों की आंख खुलने पर संदूक गायब मिला। इसके अलावा चोरों ने तीन अन्य घरों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोरों ने विजय सिंह के घर में चारपाई पर सो रही उनकी पत्नी ममता और तस्लीम के घर में उनकी पत्नी के कानों से कुंडल खींच लिए। इस दौरान ममता का कान फट गया। शोर होने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात में कई घरों में चोरी से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी है। पीड़ितों ने थाना सैदनगली में तहरीर देकर कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed