फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of thousands of rupees including cash and jewelery by masking two houses

Amroha News: दो घरों में नकब लगाकर नगदी-जेवराज समेत हजारों की चोरी

Sun, 08 Oct 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Theft of thousands of rupees including cash and jewelery by masking two houses
डिडौली (अमरोहा)। चोरों ने हटव्वा गांव में दो मजदूरों के घरों में नकब लगाकर नगदी-जेवराज समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में दानिश अली और गुलफाम अली का परिवार रहते हैं। दोनों लोग अहमदाबाद में रुई मशीन चलाते हैं। दोनों बुधवार को अहमदाबाद से घर लौटे थे। उनके घर भी आसपास हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। लेकिन रात में किसी समय चोरों ने दोनों के घरों में नकब लगा लिया। इस दौरान दानिश के घर से तीन हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जबकि चोरों ने गुलफाम के घर से आठ हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के जेवर चोरी किए हैं। पीड़ितों ने करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी होने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed