फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of lakhs from the house of electronic businessman and retired soldier

Amroha News: इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी और रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों की चोरी

Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the house of electronic businessman and retired soldier
अमरोहा। शहर की पॉश कॉलोनी सिटी होम्स में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी और रिटायर्ड फौजी के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय दोनों परिवार बाहर गए हुए थे, रात में लौट के बाद पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चोरी की ये घटना जोया रोड स्थित देहात थानाक्षेत्र की सिटी होम्स की है। ये कॉलोनी शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी सतीश चंद्र गोयल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 15 सी ब्लॉक में रहते हैं। जबकि सेना से रिटायर्ड कुलदीप सिंह भी अपने परिवार के साथ 16 सी ब्लॉक में रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे सतीश चंद्र गोयल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से किसी रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन

जबकि कुलदीप सिंह भी परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। दोनों घर बंद थे। जिसका फायदा उठाकर दोपहर के समय चोर दोनों घरों के दरवाजों के ताले तोड़कर दाखिल हो गए और घर में रखे नगदी-जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। इस दौरान रिटायर्ड फौजी कुलदीप सिंह घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हो गए। दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ है, जबकि मुख्य दरवाजे का ताले तोड़कर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। दोनों परिवार मंगलवार की रात करीब नौ बजे वापस लौटे तो चोरी की घटनाओं की जानकारी हुई। घरों में रखा सभी सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घरों में बड़ी चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed