फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in three houses

सपा के पूर्व महासचिव समेत तीन घरों से हजारों की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
theft in three houses
रजबपुर (अमरोहा)। चोरों ने एक ही गांव में सपा के पूर्व जिला महासचिव सहित तीन घरों से हजारों का सामान चोरी कर लिया। जाग होने पर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गांव में चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। एक पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के मूलकटा गांव की है। यहां रहने वाले सपा के पूर्व महासचिव चंद्रपाल सिंह रविवार की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सोए हुए थे। रात्रि में किसी समय चोर खिड़की का जंगला तोड़कर चोर कमरे में दाखिल हो गए। सेफ का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये की नकदी और सोने एक आभूषण चोरी कर लिया। जैसे ही चोर दूसरे कमरे का ताला तोड़ने लगे तो परिजनों की आंख खुल गईं। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इससे पहले चोरों ने सुमन देवी पत्नी बृजपाल सिंह के घर में घटना को अंजाम दिया। वह भी परिवार के सदस्यों के साथ आंगन में सो रही थी। किसी समय चोर दो मंजिल मकान पर पहुंचे। चोर संदूक का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने कमल शर्मा पुत्र लाखन शर्मा के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। गांव में तीन घरों में चोरी की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ित सुमन देवी ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। रजबपुर इंस्पेक्टर शरद मलिक ने चोरी की घटनाओं की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed