फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft in house of cotten waste trader

कॉटन वेस्ट कारोबारी के घर के ताले तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
theft in house of cotten waste trader
अमरोहा। चोरों ने कॉटन वेस्ट कारोबारी के बंद मकान को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर एक लाख रुपये नकद सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ ने मुआयना किया। पीड़ित कारोबारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल मस्जिद की है। यहां पर कॉटन वेस्ट कारोबारी फैसल पुत्र अलीमुद्दीन का परिवार रहता है। उनके परिवार में मां शमीमा, पत्नी फरहत और बहन रहती हैं। परिवार के चारों सदस्य गुरुवार की शाम को शादी में शरीक होने के लिए मुरादाबाद गए थे। यहां फैसल के भांजे की शादी थी। शुक्रवार को वलीमा था, इसलिए सभी सदस्य वहीं रुक गए थे। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी कारोबारी फैसल को दी। सूचना मिलते ही फैसल परिवार को लेकर घर लौट आए जहां उन्होंने देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरों के ताले टूटे हुए हैं। अलमारी से 1 लाख रुपये और नकदी सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने मुआयना किया। पीड़ित कारोबारी ने कोर्ट चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed