फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   theft

आ़गनबाड़ी कार्यकत्री के घर चोरो का धावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
theft
गजरौला (अमरोहा)। नगर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर को निशाना बना लिया। चोर सूने घर में ताला तोड़कर भीतर घुस गए। घर में नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ों समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। तहरीर थाने में दी गई है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना कस्बा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला धनपुरी में हुई। यहां रीता त्यागी का घर है। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी हैं। 14 दिसंबर को घर के ताले लगाकर किसी काम से हापुड़ गई थीं। अगले दिन लौटकर्र आइं तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा उनके होश उड़ गए। भीतर जाकर देखा तो सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। वही पीड़िता का आरोप है कि बदनामी के डर से पुलिस उनके यहां हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह इसकी शिकायत आंगनबाड़ी वेलफेयर एसोसिएशन में करेंगी।
विज्ञापन

चोरी रोकने में पुलिस नाकाम
गजरौला। नगर और थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस की नजरों में सभी घटनाएं संदिग्ध और फर्जी हैं। एक भी घटना को लेकर पुलिस संजीदा नहीं है। यही वजह है कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से चोरों और बदमाशों के भी हौसले बुलंद हैं। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से 16 दिसंबर तक की चोरियां
- एक दिसंबर को चोरों ने थाने के पीछे वाली सड़क पर स्थित मोहल्ला अवंतिका नगर में डेयरी स्वामी वरुण कुमार सिंह की सूनी कोठी से नगदी, जेवर, एलईडी समेत पांच लाख की चोरी की।

- दो दिसंबर को मायापुरी निवासी पूनम देवी के मकान में भी चोरों ने माल साफ कर दिया था। पुलिस इस घटना को भी फर्जी ठहराती रही और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
- चार दिसंबर को बुध बाजार में खरीदारी करने आए गांव रायपुर शुमाली निवासी सोनू बाइक चोर ले उड़े थे।
- 14 दिसंबर की रात को चोरों ने कस्बे में ही जय भारत इंटर कालेज वाली गली में किराए पर रहने वाले टेवा फैक्टरी कर्मी अनिल कुमार के सूने मकान से तीन लाख से अधिक का सामान समेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed