Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   26 additional train stops to be provided at Kankather and Garh for the Tigri Mela

Amroha News: तिगरी मेले के लिए कांकाठेर और गढ़ में होगा 26 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
26 additional train stops to be provided at Kankather and Garh for the Tigri Mela
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 22 से 25 नवंबर तक 26 ट्रेनों का कांकाठेर और गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव करेगा। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद और दिल्ली-हरिद्वार रेलमार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि कांकाठेर स्टेशन पर अप दिशा की 14 और डाउन दिशा की 12 ट्रेनों का ठहराव होगा। 24 नवंबर को मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच ट्रेन संख्या 04301/04302 भी चलेगी। मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली अनारक्षित ट्रेन कांकाठेर में दोपहर 1:20 से 1:22 बजे तक और वापसी में शाम 6:30 से 6:32 बजे तक रुकेगी।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर भी 22 से 25 नवंबर तक 20 ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा। 23 और 24 नवंबर को गढ़ गंगा ब्रिज स्टेशन बंद रहेगा। यात्रियों का आवागमन गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन से होगा। वहीं, दिल्ली-हरिद्वार रेलमार्ग पर 24 और 25 नवंबर को मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने अतिरिक्त कोच और खाली रैक तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कांकाठेर स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों की सूची
अप दिशा (मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर)
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम पहुंचने का समय
---------- ------------------------------- --------------

15014 रानीखेत एक्सप्रेस रात 1:38 बजे 1
4013 सुल्तानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस रात 2:26 बजे
14015 सद्भावना एक्सप्रेस रात 2:26 बजे
14007 सद्भावना एक्सप्रेस रात 2:26 बजे
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 2:52 बजे
14241 नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 5:03 बजे
15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस सुबह 5:25 बजे
15303 कासगंज-दिल्ली एक्सप्रेस सुबह 7:43 बजे
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 8:18 बजे
14311 आला हजरत एक्सप्रेस सुबह 9:12 बजे
14321 आला हजरत एक्सप्रेस सुबह 9:12 बजे
15909 अवध-असम एक्सप्रेस दोपहर 1:33 बजे
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस रात 9:08 बजे
54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर रात 11:38 बजे

डाउन दिशा (गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर)
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम पहुंचने का समय
---------- ----------------------------- --------------
54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर रात 2:34 बजे
22454 मेरठ-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:15 बजे
15910 अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 9:30 बजे
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दोपहर 1:42 बजे
13258 जनसाधारण एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे
15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस शाम 4:00 बजे
14312 आला हजरत एक्सप्रेस शाम 4:54 बजे
14322 आला हजरत एक्सप्रेस शाम 4:54 बजे
15304 दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस शाम 6:40 बजे
14206 अयोध्या एक्सप्रेस रात 8:28 बजे
14242 नौचंदी एक्सप्रेस रात 9:44 बजे
14208 पद्मावत एक्सप्रेस रात 10:00 बजे
....
पांच ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
अमरोहा। तिगरी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नजीबाबाद-गजरौला, गजरौला-अलीगढ़, नजीबाबाद-मुरादाबाद, गजरौला-नजीबाबाद और मुरादाबाद नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन में 23 से 25 नवंबर तक अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
....
कांकाठेर और गढ़ में बनाए जाएंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले को लेकर रेलवे ने भी अपनी ओर से तैयारी की है। कांकाठेर और गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा हेल्प डेस्क बनाई जाएगी और एटीवीएम (स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन) लगाई जाएंगी। जिससे टिकट काउंटरों पर भीड़ न लगे। इन स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहायता बूथ भी बनाए जाएंगे।
.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed