{"_id":"5fda5a848ebc3ec1042435ff","slug":"theft-from-two-houses-jpnagar-news-mbd3728959119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाईयों के घर नगदी-जेवर सहित छह लाख का सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाईयों के घर नगदी-जेवर सहित छह लाख का सामान की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सगे भाइयों के बंद घरों के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी-जेवरात सहित छह लाख रुपयेे का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हो सकी। चोरी की घटना से परिजनों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की घटना के बाद मोहल्ले में दहशत है।
यह चोरी की घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शफातपोता की है। यहां पर शमीम अहमद का परिवार रहता है। उनके चार बेटे सलीम परवेज, नईम परवेज, नदीम परवेज और अजीम परवेज दुकानदार हैं। वह मेन बाजार में दुकानें चलाते हैं। चारों भाई एक ही घर में रहते हैं। सोमवार को जनपद बिजनौर के कोटद्वार में उनके भांजे की शादी थी। लिहाजा परिवार के सभी सदस्य शादी में शिरकत करने गए हुए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। आरोप के मुताबिक मंगलवार की रात किसी समय चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। यहां अलग-अलग चोरों भाइयों के कमरों के ताले भी तोड़ लिए। इस दौरान नदीम परवेज के कमरे से 50 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान सहित करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद अजीम परवेज के कमरे से नकदी और जेवरात सहित ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। गनीमत रही कि चोर सलीम और नईम के कमरों के ताले नहीं तोड़ सके, वरना और बड़ी वारदात हो सकती थी। बुधवार सुबह को पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे, सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी नदीम परवेज को सूचना दी। चोरी की सूचना मिलने वह परिजनों के साथ घर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित भाइयों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।