फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft from liquor shop exposed, accused arrested with 24 boxes of liquor

Amroha News: शराब दुकान से चोरी का खुलासा, 24 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

रजबपुर (अमरोहा) में अतरासी चौकी के पास शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा किया। पुलिस ने बिजनौर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर 24 पेटी शराब और स्कॉर्पियो बरामद की। बरामद शराब की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

विज्ञापन
Theft from liquor shop exposed, accused arrested with 24 boxes of liquor

विस्तार

रजबपुर (अमरोहा)। पुलिस ने एक सप्ताह पहले अतरासी चौकी के नजदीक शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। बिजनौर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब की दुकान से चोरी की गईं 24 पेटी व घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियों को बरामद किया है। आरोपी का चालान कर दिया। बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात चोरों ने अतरासी से अमरोहा से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित शराब की कंपोजिट दुकान से 65 पेटी शराब चोरी कर ली थी। अतरासी चौकी से महज दो सौ मीटर के फासले पर नकब लगाकर चोरी को अंजाम दिया था। बुलंदशहर निवासी शकीला बेगम की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुटी हुई थी। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल निवासी दिनेश की गिरफ्तारी की गई है। चेकिंग के दौरान उसकी स्कॉर्पियो से विभिन्न ब्रांड की 24 पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी दिनेश ने शराब की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed