{"_id":"683e0ad3a0c0fc9611063719","slug":"the-zilla-parishad-members-daughter-was-forced-to-commit-suicide-by-her-fianc-jpnagar-news-c-15-1-mbd1043-658599-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंगेतर ने किया था जिपं सदस्य की बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंगेतर ने किया था जिपं सदस्य की बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर
Tue, 03 Jun 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले गजरौला में जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह की बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोनी ने मंगेतर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की थी। सोमवार को मृतका के परिजन अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी मंगेतर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गजरौला थानाक्षेत्र के कुदैनी गांव निवासी धर्मपाल सिंह वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी का रिश्ता 13 अक्तूबर 2024 को बछरायूं थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था। गोदभराई होने के बाद नौ जून को शादी होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद सोनी व मंगेतर के बीच फोन पर बात होने लगी।
आरोप है कि इस बीच मंगेतर ने सोनी को बताया कि वह किसी अन्य लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। सोनी ने इसका कारण पूछा तो मंगेतर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मंगेतर ने सोनी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद 30 मई को सोनी ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने कानूनी प्रक्रिया के बाद सोनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, 31 मई को घर के एक रजिस्टर में सोनी द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें सोनी ने मंगेतर के प्रताड़ित करने के बाद आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इसके अलावा आत्महत्या करने से पहले सोनी ने अपने मोबाइल नंबर से मंगेतर को अपना सुसाइड नोट व्हाट्सएप भी किया था। सोमवार को धर्मपाल सिंह अन्य जिला पंचायत सदस्यों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और अपनी बेटी की मौत के लिए उसके मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद एसपी ने गजरौला थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राहुल चौहान, भगवंत चौहान, ओमदत्त गुर्जर, जितेंद्र सिंह, विशाल चौहान, अब्दुल सत्तार, मस्तराम यादव, पवनीत दिवाकर आदि मौजूद रहे।