फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The youth who went to complain about the power cut was held hostage and beaten

Amroha News: बिजली कटौती की शिकायत करने गए युवक को बंधक बनाकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
The youth who went to complain about the power cut was held hostage and beaten
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजली कटौती की शिकायत करने बिजलीघर पहुंचे युवक को बिजलीकर्मियों ने कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने उसकी पिटाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव बिजलपुर में कई दिन से बिजली कटौती जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना करीब आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। गांव निवासी बंटी बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे साथियों के साथ बाइक से बिजलीघर पर कटौती की शिकायत करने पहुंचा। वह बिजलीघर के अंदर मामले की शिकायत करने गया तो कर्मचारियों से उसकी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान बिजलीकर्मियों ने बंटी को पकड़ लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसे पीटा। शोर सुनकर बंटी के साथ आए लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उनकी नहीं सुनी। इस बीच बंटी के साथियों ने खिड़की से मारपीट की वीडियो बना ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने भी कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- बिजलीघर में जिन कर्मियों द्वारा ग्रामीण के साथ मारपीट की गई है। उसकी जांच कराकर दोषी कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कराई जाएगी। किसी भी उपभोक्ता या ग्रामीण के साथ कोई अभद्रता या मारपीट करने जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। - प्रबल गौड़, एसडीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article