फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The youth was murdered and his body was thrown in the forest of Bawankhedi village

Amroha News: युवक की हत्या कर शव बावनखेड़ी गांव के जंगल में फेंका

Sun, 16 Mar 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 16 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The youth was murdered and his body was thrown in the forest of Bawankhedi village
हसनपुर। 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव के जंगल में फेंक दिया। बाद में शव के ऊपर कूड़ा डालकर छिपाने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोरचरी में रखवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। वहीं, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह बावनखेड़ी गांव के रहने वाले रफीक का बेटा तौकीर खेत पर गन्ने की बुवाई करने ट्रैक्टर से जा रहा था। तभी, उसने बावनखेड़ी से लुहारी-चकौरी मार्ग से खेतों पर जाने वाले रास्ते पर अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा देखा। तौकीर ने तुरंत ही मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद आसपास के कई गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत और इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल की। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने युवक की पहले लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पिटाई की गई। जिस कारण उसका सिर, मुंह जगह-जगह से फट गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से दो बेल्ट और मृतक के कपड़े बरामद किए हैं। पास में ही शराब की खाली बोतल और एक गिलास मिला है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। बाद में शव छिपाने के लिए पास में ही इंतजार के खेत से कूड़ा उठाकर उसके ऊपर डाल दिया। हत्यारोपी कार से आए थे। घटनास्थल पर आगे पीछे करने के दौरान कार के टायर के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------
हाथ पर गुदा है ओम और एमके लिखा
पुलिस के मुताबिक मृतक के हाथ पर ओम गुदा हुआ है, जबकि ओम के नीचे अंग्रेजी में एमके लिखा हुआ है। इससे साफ है कि मृतक हिंदू है।
----------------
हत्यारोपियों ने शव फेंकने के लिए चुना सुनसान इलाका
हत्यारोपियों ने शव फेंकने के सुनसान इलाका चुना है। जहां शव फेंका गया है, यहां पूरी तरह सुनसान है। आसपास में आम के बाग और नर्सरी है। स्थानीय लोगों की माने तो ढक्का मोड़ नाम से पहचान रखने चौराहे से एक रास्ता लुहारी, चकौरी, नगलिया होते हुए सैदनगली के लिए निकल जाता है। जबकि एक रास्ता बहादरपुर व दूसरा बावनखेड़ी और तीसरा रास्ता डोमखेड़ा गांव होकर हसनपुर निकलता है। हत्यारोपियों ने शव को चौराहे से लुहारी चकौरी की तरफ जाने वाले मार्ग से खेतों पर जाने वाले रास्ते पर फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सिर और मुंह पर तीन घाव
मृतक के चेहरे पर घूसों की पिटाई के नीले निशान बने हैं, जबकि मुंह और सिर पर तीन घाव के निशान हैं। देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह घाव डंडों की पिटाई के कारण बने हैं।
--
धारदार हथियार से हमले की भी आशंका
मृतक के मुंह और सिर पर बने घाव किसी धारदार हथियार के हमले की होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed