{"_id":"6855c700e3954cdaa008d0e5","slug":"the-youth-was-held-hostage-and-beaten-then-thrown-in-a-deserted-place-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142195-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंधक बनाकर युवक को पीटा, फिर सुनसान जगह पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंधक बनाकर युवक को पीटा, फिर सुनसान जगह पर फेंका
Sat, 21 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
आदमपुर क्षेत्र निवासी सुरेंद्र को कुछ लोगों ने जंगल में पकड़ लिया और बंधकर बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे कार में ले गए और सुनसान जगह फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आदमपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच जून की दोपहर करीब एक बजे वह फिरोजपुर से बुरावली जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने रोक लिया है और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर पीटा। उसे बंधक बना लिया और कार में रखकर मारपीट की। आरोपी उसे सुनसान जगह फेंककर भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रहरा थानाक्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी सूबे, अनमोल, रहरा क्षेत्र के खरखौदा निवासी नीटू व गांव बिजनौरा निवासी रनवीर उर्फ लडडू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।