फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The youth was drowned in the canal along with the car even on the third day

तीसरे दिन भी नहीं मिला कार समेत नहर में डूबा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
The youth was drowned in the canal along with the car even on the third day
पीएसी के जवानों के साथ बोट में गुडडू की तलाश में जुटे भाजपा विधायक राजीव तरारा - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। गांव दिसौरा के निकट तीस दिसंबर की रात रामगंगा पोषक नहर में कार समेत समाए युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। मुरादाबाद से आए पीएसी की फ्लड डिवीजन के जवान गुरुवार की रात व शुक्रवार को दिन भर रामगंगा पोषक नहर की खाक छानते रहे। परिजनों मेें बेचैनी बढ़ती जा रही है। जबकि युवक के चाचा का शव और कार को गुरुवार को नहर की तलहटी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव अलीनगर निवासी रविंद्र अपने भाई नरेंद्र व रिश्ते के भतीजे गुड्डू के साथ कार से जनपद बिजनौर जा रहे थे। कार नरेंद्र चला रहा था। थाना क्षेत्र के गांव दिसौरा के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर रामगंगा पोषक नहर में डूब गई थी। पीछे बैठा रविंद्र खिड़की खुल जाने की वजह से बच गया था। नरेंद्र का शव ग्रामीण गोताखोरों ने रामगंगा पोषक नहर से बरामद कर लिया था लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी गुड्डू का कोई पता नहीं लग पा रहा था। भाजपा विधायक के हस्तक्षेप के बाद रात को आए पीएसी के फ्लड डिवीजन के जवानों ने गुरुवार की रात व शुक्रवार को दिन भर गुड्डू की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारों का कहना है कि गुड्डू के पानी के बहाव के साथ बह जाने के आसार हैं। वही नहर किनारे टकटकी लगाए बैठे उसके परिजनों की उम्मीद टूटती जा रही है। उनका कहना है कि कम से कम से एक बार उसके दर्शन हो जाएं। शुक्रवार को भी आसपास के गांवों के लोग व अलीनगर के सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर व नियोन बोर्ड लगाने की मांग की
मंडी धनौरा। ग्राम दिसौरा के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में कई वाहनों के गिरने की घटनाओं के मद्देनजर ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर व रात को चमकने वाले नियोन साइन बोर्ड लगाए जाने की मांग की है। गांव दिसौरा निवासी व भाकियू के प्रांतीय संगठन मंत्री बिजेंद्र शर्मा का कहना है कि फीना की ओर से आने पर रामगंगा के पास बेहद तीव्र मोड़ है। मार्ग से अंजान वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। उनका कहना है कि यदि पुल से पहले दोनों ओर गति अवरोधक बन जाएं और रात को चमकने वाले साइन बोर्ड लगा दिए जाएं तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की दीवार क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका
मंडी धनौरा। धनौरा-फीना मार्ग पर दिसौरा गांव के निकट रामगंगा पोषक नहर पर पुल की दीवार बेहद कमजोर है। विभागीय अधिकारियों ने आज तक पुल की हालत देखने की कोशिश नहीं की। फीना की ओर से आने पर दायी ओर पुल की एक दीवार पूरी तरह टूट चुकी है। यदि जरा सी भी चूक हुई तो कोई भी व्यक्ति व वाहन सीधे नहर में जा गिरेगा। इन दिनों नहर में लगभग 20 फीट जलस्तर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की क्षतिग्रस्त दीवार तत्काल प्रभाव से ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed