{"_id":"61b8ebd4f097bb03fb050e2f","slug":"the-young-man-who-went-fishing-in-the-river-drowned-died-hasanpur-news-mbd4126505193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में गंगा नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूब गया कई घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली खालसा निवासी 26 वर्षीय विपिन पुत्र छोटल सिंह मंगलवार को गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह गंगा नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गोताखोरों ने उसे कई घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद तलाशा। शाम में उसका शव गंगा से बरामद हुआ। युवक की मौत की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि गंगा में डूबने से युवक की मौत हो गई। शव बरामद हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।