फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man was called from his home and beaten brutally

Amroha News: घर से बुलाकर युवक को बेरहमी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The young man was called from his home and beaten brutally
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव के कुछ युवकों ने किसान के बेटे को घर से बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने क्षेत्र के लोगों में दहशत फैलाने के लिए वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नौगांवा सादात क्षेत्र के बीलना गांव में मुस्तफा का परिवार रहता है। 18 मार्च की रात 8:30 बजे उनके बेटे मोहम्मद फैज के पास गांव के ही युवक का फोन आया था। उसने सरकारी स्कूल वाले मोहल्ले में आने के लिए कहा था। जैसे ही मोहम्मद फैज उनसे मिलने पहुंचा तो यहां और भी कई युवक पहले से मौजूद थे। सभी मोहम्मद फैज को सरकारी स्कूल के पास मस्जिद के पीछे ले गए और लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया। मोहम्मद फैज ने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। साथ ही कहा कि पिटाई की वीडियो लोगों में दहशत फैलाने के लिए बनाई है। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हो भाग गए। अब आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed