{"_id":"65ee279ad4764fd78b064067","slug":"the-young-man-kidnapped-a-woman-with-brothers-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115236-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक ने भाइयों के साथ मिलकर युवती का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक ने भाइयों के साथ मिलकर युवती का किया अपहरण
विज्ञापन
गजरौला। युवती का गांव के ही युवक ने अपने दो भाइयों और भाभी की मदद से अपहरण कर लिया। मामला दो अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों और एक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 20 वर्षीय बेटी छह मार्च की शाम गुम हो गई थी। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जानकारी मिली कि उनकी बेटी को सात मार्च की शाम छह बजे गांव के ही दूसरी बिरादरी के तीन सगे भाई और एक महिला कार में जबरन डाल कर ले जा रहे थे। जिस पर पीड़ित ग्रामीण और उसकी पत्नी आरोपी के घर बेटी की जानकारी करने गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी का राजन के साथ शादी करने के लिए अपहरण किया है।
पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी राजन, उसके दो भाइयों जितेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह और उसकी पत्नी विपिन देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि युवती की बरामदगी और आरोपियों कि गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -