{"_id":"665f8f581ff468f23601efd4","slug":"the-young-man-hanged-himself-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119778-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घरेलू क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घरेलू क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र गांव इकोंदा में युवक ने घरेलू क्लेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नौ निवासी तीस वर्षीय युवक पारिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात्रि 11:00 बजे परिवारजनों के सो जाने के बाद अपने कमरे में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। युवक की मौत की सूचना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने शव का बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। युवक खेती किसानी का काम करता है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। संवाद
-- -- -- --