{"_id":"676b5bda4300aeecd7052d9b","slug":"the-woman-called-her-lover-to-meet-her-both-were-beaten-up-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-131348-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला ने प्रेमी को मिलने बुलाया, दोनों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला ने प्रेमी को मिलने बुलाया, दोनों की पिटाई
Thu, 26 Dec 2024 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
क्षेत्र निवासी एक महिला की शाहजहांपुर के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। महिला ने प्रेमी को मिलने गांव में बुला लिया, जहां महिला के पति ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पिटाई की। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और पति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी दस साल पहले अमरोहा के एक मोहल्ला निवासी युवती से हुई थी। महिला के एक बेटा और दो बेटियां हैं। उसका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर महिला की दोस्ती शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सईदबाड़ा निवासी सुमित से हो गई। दोनों ने आपस में व्हाट्सएप नंबर शेयर कर लिया और उनमें बातचीत होने लगी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। लिहाजा दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
मंगलवार को महिला ने प्रेमी गांव में बुला लिया। तभी पति ने दोनों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पति ने महिला और उसके प्रेमी की पिटाई की। इस दौरान महिला ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस विवाहिता के प्रेमी और उसके पति को कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति और उसके प्रेमी सुमित का शांति भंग में चालान किया गया है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद