फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wheels of vehicles can stop on the full moon of the second month of Sawan

Amroha News: द्वितीय सावन माह की पूर्णिमा पर थम सकते हैं वाहनों के पहिये

Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wheels of vehicles can stop on the full moon of the second month of Sawan
गजरौला। द्वितीय सावन माह की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब के कारण हाईवे पर जाम लग सकता है। इसलिए आवश्यक कार्य से ही हाईवे से गुजरें। संभव हो सके तो जाम से बचने के लिए हाईवे के वैकल्पिक मार्ग से ही गुजरें। उधर बुधवार को भी ब्रजघाट गंगा में कुछ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को द्वितीय सावन माह की पूर्णिमा है। हालांकि कुछ लोगों ने बुधवार को भी पूर्णिमा मानते हुए रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान पतित पावनी गंगा में स्नान किया। ब्रजघाट गंगा में श्रद्धालुओं ने स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान कराए। मगर श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा का कहना है कि बृहस्पतिवार को पूर्णिमा है। इस दिन ही भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन है। सावन माह भगवान शिव को अति प्रिय है। इसलिए धार्मिक प्रवृत्ति के लोग पूरे सावन माह में धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। ब्राह्मणों और पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त करते हैं। पूर्णिमा होने के कारण बृहस्पतिवार को ब्रजघाट में हाईवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इस कारण हाईवे पर जाम लग सकता है। इसलिए दिल्ली-लखनऊ हाईवे से सफर करने का इरादा है तो उसे त्याग दें। क्योंकि जाम में फंस सकते हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हाईवे पर लगने वाले जाम से बचने के लिए हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगा नगर और बुलंदशहर के भगवानपुर के बीच गंगा पुल से गुजरें। यह हाईवे का सबसे अच्छा और कम फेर वाला वैकल्पिक मार्ग है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूर्णिमा पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए सुबह से ही पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। तड़के से ही पुलिस मुस्तैद हो जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed