फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wedding procession took away the groom, yet the bride did not come with him

दूल्हा बदलकर ले गए बरात फिर भी दुल्हन न आई साथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession took away the groom, yet the bride did not come with him
उझारी(अमरोहा)। नोएडा से आई महिला द्वारा पति की दूसरी शादी रुकवाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिस युवक की बरात जानी थी। वह तो अपनी पत्नी के साथ नोएडा चला गया। लेकिन गांव वाले उसके स्थान पर दूसरे युवक को दूल्हा बनाकर बरात को निश्चित समय पर ले गए। लेकिन फिर भी वहां से दुल्हन नहीं ला पाए। वहां दुल्हन का विवाह किसी और से हो चुका था। क्षेत्र से गई बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट आई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

मूल रूप से झांसी निवासी युवती नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं पर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक भी काम करता था। दोनों ने करीब 4 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। काफी दिनों से युवक नोएडा नहीं गया था। युवती को मालूम हुआ कि युवक दूसरी शादी कर रहा है और शुक्रवार को उसकी बरात जानी है। गुरुवार दोपहर को महिला ने उझारी चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस ने युवक को भी थाने बुला लिया था और दोनों में समझौता करा दिया। युवक पत्नी के साथ रहने के लिए राजी होने के बाद उसके साथ नोएडा चला गया था। शुक्रवार को युवक तो अपनी पत्नी के साथ नोएडा चला गया लेकिन उसके परिवार वाले और ग्रामीणों ने एक राय होकर दूल्हा बदलकर बरात ले जाने का निर्णय लिया। गांव के ही एक युवक को दूल्हा बनाकर बुलंदशहर के गांव में बरात ले गए। वहां जाकर मालूम हुआ कि उस लड़की की एक और बरात वहां पहले से ही आई हुई थी और शादी हो रही थी।
विज्ञापन

बरात से वापस आए ग्रामीणों ने बताया कि इसी बीच पड़ोसी गांव का एक युवक शादी के जोड़े में सजी दुल्हन को प्रेमिका बताते हुए हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक वह शादी करने के लिए ग्रामीणों को धमकी देता रहा। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने उसे समझा कर टावर से नीचे उतार लिया और सैदनगली थाना क्षेत्र से ले जाई गई बरात भी बिना दुल्हन के ही लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed