फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The wedding preparations remained incomplete, the wedding procession did not come

Amroha News: धरी रह गईं शादी की तैयारियां, नहीं आई बरात

Mon, 16 Jun 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The wedding preparations remained incomplete, the wedding procession did not come
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में शादी की सभी तैयारियां उस समय धरी रह गई जब वर पक्ष बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन भी सज धज कर तैयार हो गई थी। लड़की पक्ष ने पुलिस में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बिजनौर जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी। वहीं, शनिवार को लड़की पक्ष के लोग लग्न लेकर लड़के के घर गए थे। लड़की के परिजनों के मुताबिक लग्न कार्यक्रम में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों मेें विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसके बाद वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। मामला बढ़ने पर बिचौलिए और दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए गए। वहीं, लड़की पक्ष के अनुरोध के बाबजूद लड़का पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। हालांकि समझौते की उम्मीद के चलते लड़की पक्ष द्वारा बरात की सारी तैयारियां कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed