{"_id":"68795eda845d5cc9ca042056","slug":"the-weather-is-pleasant-due-to-heavy-rain-relief-from-the-humid-heat-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143976-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: झमाझम बारिश में मौसम खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: झमाझम बारिश में मौसम खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से राहत
Fri, 18 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बृहस्पतिवार की देर शाम फिर मौसम ने करवट बदल ली। रात में हुई बारिश से एक ओर जहां मौसम सुहावना हो गया तो शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ ही देर में इनवर्टर जबाव दे गए। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश बंद होते ही बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
सुबह में बादल छाए रहे तो दोपहर में धूप खिलने से गर्मी का एहसास हुआ। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया लेकिन शाम को सात बजे के बाद आसमान में काले काले बादल छा गए। बारिश और बीच बीच में बूंदाबांदी से शहर का मुख्य बाजार, कोट, आजाद रोड, बिजनौर रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, सहित निचले इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया। सड़कें तालाब और नदी जैसी बनी नजर आईं। बाजार बटवाल की सड़क कुछ मिनट में तालाब जैसे नजर आने लगी। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस हुई। रातभर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। उधर, बारिश के चलते थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली आती-जाती रही। जिससे लोगों को दिक्कत हुई। संवाद