फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The weather is blooming, the sun is shining, faces are blooming

Amroha News: माैसम खिला, धूप खिले, चेहरे खिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:52 AM IST
विज्ञापन
The weather is blooming, the sun is shining, faces are blooming
अमरोहा। शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा। सुबह के समय कोहरा कम होने से शीतलहर व गलन से भी राहत मिली। धूप निकलने से रजाई में दुबके लोग बाहर निकले और धूप का आनंद उठाया। बच्चे ने पार्कों में पहुंचकर मस्ती की। इसके अलावा युवाओं ने क्रिकेट खेल समय गुजारा। बुजुर्गों ने धूप का आनंद उठाया। शाम होने के साथ ही गलन भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम-न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम पारा 20 सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया था। जनवरी की शुरुआत से शीतलहर और गलन से लोगों का जनजीवन ठहर सा गया है। शनिवार को ठंड का असर कम हुआ। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग निकले। इसके बाद घरों में पहुंचकर चाय की चुस्की ली। सुबह करीब दस बजे आसमान बिल्कुल साफ हो गया। कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। इसके बाद लोग कमरों से निकलकर छतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बच्चों ने धूप में खूब मौज-मस्ती की। खिली हुई धूप के बीच बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि, शाम चार बजे ही सूरज बादलों में छिप गया। इसके बाद गलन और कोहरे का दौर शुरू हो गया। धूप के कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में छह डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह-शाम गलन महसूस होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed