फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The weather changed again, the temperature dropped by two degrees, chances of rain

Amroha News: फिर बदला मौसम का मिजाज, दो डिग्री लुढ़का तापमान, बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the temperature dropped by two degrees, chances of rain
अमरोहा। मार्च से लेकर अब तक बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने फसलों को बर्बाद कर दिया। गेहूं सरसों और अन्य फसल को भारी नुकसान हुआ है। उधर दो दिन पहले हसनपुर और गजरौला क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई, जिस कारण गहाई नहीं हो सकी। मौसम साफ हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। लेकिन रविवार को फिर मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए हुए है। जिस कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। अगर बारिश हुई तो गेहूं और आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पकने के बाद कटाई चल रही है। अधिकांश खेतों में गेहूं कटा पड़ा है। जबकि किसान गेहूं की गहाई कराने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम हसनपुर और गजरौला क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। खेतों में गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई तो वही कटी हुई फसल भीगने के कारण गहाई नहीं हो सकी। किसानों ने गेहूं की फसल में भारी नुकसान होने का दावा किया था। रविवार तक खेत की नमी कम हुई तो किसानों ने गेहूं की कटाई और गहाई शुरू कर दी। शनिवार की दोपहर फिर मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि करीब दो से चार बजे तक चार घंटे हल्की धूप भी निकली। जिला कृषि अधिकरी राजीव कुमार ने बताया कि इस समय बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। गेहूं की कटाई और गहराई में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी। मौसम में ठंडक के चलते रविवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed