{"_id":"6abc237f08b285f2630fa714","slug":"robbery-of-liquor-salesman-solved-four-arrested-including-two-juveniles-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-174301-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शराब सेल्समैन से लूट का खुलासा, दो बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शराब सेल्समैन से लूट का खुलासा, दो बाल अपचारी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करीब ढाई माह पूर्व हुई लूट का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी मोटरसाइकिल का चेसिस, पार्ट्स बेचकर मिले 11 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि 16 जुलाई की रात मटीपुरा निवासी सुखवीर सिंह देसी शराब के ठेके से सेल्समैन का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कनेटा मोड़ के पास बदमाशों ने टक्कर मारकर उनसे 30 हजार रुपये और मोटरसाइकिल लूट ली थी। मामले में हसनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
28 सितंबर की रात पुलिस ने रखेड़ा-बिजौरा मार्ग से साहिल निवासी बिजौरा, गजरौला, विष्णु निवासी रखेड़ा, हसनपुर और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोजाना कैश ले जाने की मुखबिरी के आधार पर उन्होंने लूट की योजना बनाई थी। मोटरसाइकिल काटकर पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए और चेसिस कुएं में छिपा दिया था।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार साहिल और विष्णु का आपराधिक इतिहास है। गजरौला थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई अमित कुमार, एसआई अंकुर मलिक समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।