फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The weather changed again, the maximum temperature dropped by four degrees

Amroha News: फिर बदला मौसम, चार डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the maximum temperature dropped by four degrees
पिछले दो दिनों से मौसम में दिन में तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन रविवार को अचानक फिर कोहरा व आसमान में घटा छाई रहने व सर्द हवा चलने से तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। जिससे दिन में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वाहन चालकों को कोहरे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने से एकाएक सर्दी बढ़ गई है शनिवार रात से ही शीत लहर का प्रकोप बढ़ जाने से रात का न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। रविवार की सुबह घने कोहरे पर भी सर्द हवाओं ने लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास कराया। सुबह 11 बजे तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यह शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानि दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन में कुछ समय के लिए ही सूर्य देव के दर्शन हो पाए। शाम के समय बूंदाबांदी से मौसम में एकाएक सर्दी फिर बढ़ गई। सोमवार को बारिश होने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं से सर्दी और बढ़ गई है। गंगा किनारे के मैदानी इलाके में सर्दी का अहसास अधिक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed