फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The vehicle was made a weapon to crush the farmers: Rakesh

किसानों को कुचलने के लिए गाड़ी को बनाया हथियार ः राकेश टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The vehicle was made a weapon to crush the farmers: Rakesh
अमरोहा। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे की कार से किसानों की मौत को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या करना बताया। कहां की गाड़ी से कुचल कर हथियार का काम किया गया है। मंत्री-नेताओं के साथ गाड़ियों में गुंडे घूमते हैं। राकेश टिकैत ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग की। किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि सड़क दुर्घटना में धाराएं हल्की होती हैं, इसलिए किसानों को कार से रौंद दिया गया। किसानों की मौत को संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने किसानों से कपड़े लेकर घटनास्थल पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के गांव बनवीर में कई योजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम तय था। इसमें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बताया जा रहा है जहां केशव मौर्य का हेलीकॉप्टर उतरना था, वहां किसानों ने काले झंडे लेकर धरना शुरू कर दिया था। जिसे लेकर कई भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे की कार ने किसानों को रौंद दिया। घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी, जबकि भीड़ ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना की जानकारी मिलते ही किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर के लिए रवाना हो गए। करीब 7:15 बजे राकेश टिकैत जोया टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां धरने पर बैठे किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश टिकैत ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि आरोपियों ने किसानों को कार से कुचलकर हथियार का काम किया है। सड़क दुर्घटना में हल्की धाराएं लगती हैं, इसलिए किसानों को जानबूझकर कार से रौंदा गया। उन्होंने कहा कि मंत्री-नेताओं की गाड़ी में गुंडे घूमते हैं। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। किसानों को जान पूछ कर रौंदा गया है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की जाए। करीब पांच मिनट टोल प्लाजा पर रुके राकेश टिकैत ने किसानों से लखीमपुर खीरी में लंबा आंदोलन चलने की बात कही। कहा कि जिस किसान को लखीमपुर खीरी आना है, वह कपड़े लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के शव मौके पर रखे हुए हैं। वहां पहुंचकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed