{"_id":"68c72973be282e75b1078a42","slug":"the-two-day-ijtema-concluded-with-prayers-for-the-progress-of-the-country-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-147716-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुल्क की तरक्की की दुआ के साथ दो दिवसीय इज्तेमा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुल्क की तरक्की की दुआ के साथ दो दिवसीय इज्तेमा संपन्न
Mon, 15 Sep 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। नगर में दो दिवसीय तबलीगी इज्तेमा रविवार को मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान कुरान का संदेश देने के लिए 19 जमात रवाना की गई। इज्तेमा में आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
मुरादाबाद से आए मुफ्ती इब्राहीम ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से अपना जीवन कुरान व हदीस की रोशनी में बिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आपसी भाईचारे व इंसानियत पर जोर दिया गया है। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि इस्लाम में नशा हराम है। उन्होंने समय पर नमाज अदा करने की अपील की।
मुफ्ती इब्राहीम ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ कराई। इज्तेमा में अमरोहा, धनौरा, गजरौला, नौगांवा, चांदपुर आदि से लोगों ने हिस्सा लिया। कुरान का संदेश देने के लिए 19 जमात रवाना की गई।