फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The trolley of people returning from the Bhaat program fell into a dry river, a young woman died

Amroha News: भात के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ट्रॉली सूखी नदी में गिरी, युवती की मौत

Wed, 04 Jun 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The trolley of people returning from the Bhaat program fell into a dry river, a young woman died
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आयोजित भात के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की ट्रॉली पुल से सूख चुकी नदी में जा गिरी। हादसे में गजरौला के चक कुदैना निवासी माया (20) की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हैं। ट्रॉली में सवार सभी लोग चक कुदैना गांव के थे।

आदमपुर क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी राजू के दो बच्चों का सोमवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए गजरौला थानाक्षेत्र के गांव चक कुदैना स्थित बच्चों के ननिहाल से भी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आए थे। इन्हें भात भी देना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद रात में जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली के पास हादसा हो गया। नदी पर बने पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि नदी सूखी थी। इससे ट्रॉली सवार डूबने से बच गए लेकिन इस हादसे में चक कुदैना निवासी राम सिंह उर्फ मस्ता की बेटी माया की जान चली गई। ट्रॉली में सवार संतोष, अर्चना, दया, प्रीति सहित आठ से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने अस्पताल में विधायक के न पहुंचने पर भी खासी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के बेटे देवेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

घटना के बाद ग्रामीणों ने रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं अस्पताल में विधायक के न पहुंचने पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद विधायक महेंद्र खड़गवंशी के बेटे देवेंद्र खड़गवंशी ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे एक युवती की मौत हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed