{"_id":"67631fc14d8af38d73048474","slug":"the-tractor-lost-control-after-colliding-with-the-tanker-and-fell-into-the-pond-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-131012-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर तालाब में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर तालाब में गिरा
Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
बुरावली के गंगवार में टैंकर की टक्कर के बाद तालाब में डूबा ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : संवाद
बुरावली (अमरोहा)।
गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। वहीं, आसपास के लोगों ने समय रहते ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाल लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव गांगटकोला निवासी किसान मिंटू सिंह बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लादकर चीनी मिल चंदनपुर जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे पास के गांव गंगवार में ही पहुंचे थे कि हसनपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया। चालक मिंटू भी तालाब में डूबने लगा। वहीं, समय रहते लोगों ने ट्रैक्टर चालक को तालाब से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे टैंकर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक हिरासत में लेकर टैंकर कब्जे में कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।