फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'The thoughts of Gandhi and Shastri are relevant even today'

‘गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी हैं प्रासंगिक’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
'The thoughts of Gandhi and Shastri are relevant even today'
अमरोहा गांधी जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। राजनीतिक दलों ने दोनों शख्सियतों को महान बताया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। स्कूल और कॉलेजों में विविध कार्यक्रम हुए। बच्चों ने बापू और शास्त्री का वेश धारण कर मन मोह लिया। सामाजिक संस्थाओं ने भी कार्यक्रम में व्यक्तित्व को सराहा। बापू का प्रिय रामधुन गुनगुनाया गया। कोट चौराहे से आंबेेडकर पार्क तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ हुई। शहर और देहात में देर शाम तक कार्यक्रम का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़े के स्रोत स्थल पर पृथक्करण और कूड़ा मुक्त बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। इसके अलावा आंबेडकर पार्क तक दौड़ कराई गई। पांच महिला सफाई कर्मी और पांच वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इन लोगों को प्रशस्ति पत्र बांटा गया। अध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि गांधी जी ने सफाई पर विशेष जोर दिया था। लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व विराट है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से सड़क किनारे कूड़े का उठान किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सफाई निरीक्षकगण मोहम्मद इल्तिजा, जगत सिंह और वैशाली सोती, सभासद नूर फैजी, आदेश सैनी, विनोद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

आजादी और आधुनिक भारत के निर्माण में बापू-शास्त्री का योगदान अहम
अमरोहा। कांग्रेस की ओर से आजाद रोड स्थित शादी घर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि देश को आजाद कराने में दोनों राजनेताओं का अहम योगदान है। स्वतंत्रता के बाद आधुनिक भारत के निर्माण कराए हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव सुखराज सिंह, फैज आलम राइनी, सलीम खान, डॉ. चंदन नकवी, यासिर अंसारी, कमाल खान, फैजान, दिलशाद, वारिस अली आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी और शास्त्री जी के जीवन को पढ़ने और सीखने की जरूरत : नागर
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने कहा कि दोनों शख्सियतों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। हम लोगों का दायित्व बनता है कि इनके बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि युवाओं को गांधी और शास्त्री को पढ़ने की जरूरत है। इस दौरान राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, प्रेम सिंह सैनी, मदन नागर, मुकेश आदि रहे। संवाद
भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान पौधे भी रोपे
अमरोहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। पदाधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर प्रवास भी किया। जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा कि सफाई अभियान में युवाओं ने हिस्सा लिया है। महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई की गई है इसके अलावा पौधे रोपे गए। इस दौरान सुमित गुर्जर, सनी सक्सेना, नवजोत सिंह राणा, शुभम जालान, शेखर अग्रवाल, रोहित धारीवाल, अंकित शर्मा, हितेश चहल, मोहित शर्मा, देवेश तंवर, जितेंद्र सैनी, योगेंद्र प्रजापति आदि रहे। डिडौली मंडल की ओर से चामुंडा मंदिर, शिव मंदिर साठा भूड़ में सफाई की गई। इस दौरान राहुल चौहान, संदीप पंवार, रोहित गुप्त, राजवीर सिंह, फरहान अख्तर, गनेेश सिंह आदि रहे। संवाद
एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सफाई के प्रति जोर दिया
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रध्वज को फहराया गया। अमृृत महोत्सव के तहत कूड़ा और कचरा एकत्र किया। प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अंहिसा के विचार की पूरी दुनिया कायल है। वह छुआछूत के प्रबल विरोधी थे। लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्त्वि सादा जीवन और उच्च विचार का है। कार्यक्रम में अंशु, प्रीति, स्वाति, मनु, शीतल, इकरा, सना, सबा मुबस्सरा, ज्योति, शिवानी, रजनी, लक्ष्मी, जीशान, फहमीदा आदि स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. संजय शाही, डॉ. अशोक रुस्तगी, डॉ. बीना रुस्तगी, डॉ. अनिल रायपुरिया, डॉ. पीयूष, सचिन चौधरी आदि रहे। संवाद
तिरंगा यात्रा पर गांववालों ने बरसाए फूल
डिडौली। भाजपा की ओर से बूढनपुर से सहकारी संघ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पतेई खालसा और बरखेड़ा राजपूत गांव में फूल बरसाए गए। इसके बाद ढकिया चमन में पहुंचा। इस दौरान कल्लू चौधरी, रियाज तुर्क, पूरन सिंह, अतुल चौधरी, कृष्ण सिंह, मदन वर्मा, पोपाल सिंह, मुशाहिद हुसैन, सुभाष चौहान, नितिन गुप्त, रामप्रकाश वर्मा आदि रहे। संवाद
रघपुति राघव राजा राम... सबको सन्मति दे भगवान
अमरोहा। हिल्टन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य तत्हीर फातिमा ने कहा कि रघुपति राघव राजा राम को गुनगुनाया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की अपील की। बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया। बच्चों ने गांधी जी और शास्त्री जी की वेशभूषा को धारण किया। स्वच्छता और शिक्षा के स्लोगन के माध्यम से उनके कृतित्व को याद किया। देश की एकता और अखंडता का संदेेश दिया। शिक्षा में समानता और स्वच्छता को बढ़ावा दिया। अजमत सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई जो कुरैशी मोहल्ले से छतरी वाला बाग से होकर गुजरी। जावेद आलम ने कहा कि सत्य और अहिंसा का मार्ग सर्वोत्तम है। आज पूरी दुनिया गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध कर रही है। इस दौरान मौलाना अकरम, शहनाज, शाहीन, दीपक, सानिया आदि रहे। इसके अलावा सरदार हमीदी चिल्ड्रन एकेडमी में गोष्ठी हुई। रेहाना इफ्तेखार ने कहा कि बापू वास्तव में कर्मयोगी और राजनैतिक व्यक्तित्व के स्वामी थे। इस दौरान डॉ. इफ्तेखार अनीस, फरीदा, फराह, सितारा, जैनब, जीनत, फरहीन, चमन आरा, इफराह, सलमान, भाग्यवती, साजिद खान आदि रहे। संवाद

छात्रसंघ चुनाव के लिए गांधी मूर्ति के पास मौन सत्याग्रह
अमरोहा। समाजवादी छात्र सभा ने गांधी मूर्ति के समीप मौन व्रत सत्याग्रह किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर छात्र विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया। इसके अलावा महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव कराने की मांग की गई। प्रदेश सचिव सुमित यादव ने प्रदेश में जीरो फीस की सुविधा खत्म कर दी गई है इसके अलावा छात्रवृत्ति के लिए तमाम शर्तें लागू कर दी गई हैं। शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य गुणवत्ता के बजाए धन कमाना हो गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी, कासिम मेकरानी, शोभित धामा, दीपक चौधरी, आमिर मंसूरी, फरहान अख्तर, अंकित यादव, अदनान खान, जसवीर यादव, गोपी सैनी, मजहर मलिक, इस्तकार मलिक, सोनी यादव आदि रहे।

गांधी जयन्ती पर हसनपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। लेकिन कमाल की बात यह रही कि इस तिरं

गांधी जयन्ती पर हसनपुर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। लेकिन कमाल की बात यह रही कि इस तिरं- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed