{"_id":"665902f136834b03e50e1917","slug":"the-temperature-dropped-by-one-degree-but-there-was-no-heat-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-119504-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पारा एक डिग्री कम हुआ पर गर्मी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पारा एक डिग्री कम हुआ पर गर्मी नहीं
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री बना हुआ था, वहीं बृहस्पतिवार को एक डिग्री गिरते हुए 44 पहुंच गया है। मगर तेज धूप और लू का असर कम नहीं हुआ। सुबह ही भीषण गर्मी अपने तेवर दिखाए। शाम को भी उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। गर्मी के बीच न तो बाहर सुकून मिला और न ही घरों में चैन मिला।
नौतपा के बीच गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दस वर्षों में भी जिले का तापमान 45 नहीं पहुंचा। लेकिन, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री बना रहा। हालांकि, बृहस्पतिवार तापमान में 44 डिग्री पर पहुंच गया। लेकिन, गर्मी बेकाबू रही। जबकि, बुधवार को शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे और रात में बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन, गर्मी का रौद्र रूप जारी रहा। रात में भी तापमान 33 डिग्री रहा। ऐसे में जनमानस की परेशानी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। गर्मी व धूप के चलते दिन के समय बाजारों में होने वाली चहल-पहल भी प्रभावित हुई है। इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे से तेज गरम हवाएं चलने लगीं। हाल यह था कि बाहर निकले लोगों के शरीर झुलसने लगे।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि आने वाले दो तीन दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। गर्मी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।