फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team of the municipality who reached to remove the encroachment had to face the opposition

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को झेलना पड़ा विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The team of the municipality who reached to remove the encroachment had to face the opposition
पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम से अभद्रता की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार शहर में सार्वजनिक संपत्तियों और सड़क भूमि नाले व नालियों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मोहल्ला लकड़ा बिजनौर रोड स्थित हजरत शाह विलायत दरगाह के मुख्य द्वार से सटी दुकान, जिसके आगे प्रथम दृष्टया सड़क के भाग एवं नाले के ऊपर पक्का अवैद्य निर्माण किया गया है। मौके पर निकट की अन्य दुकानों से भी काफी आगे तक अवैध निर्माण किया गया है। मौके पर मौजूद दुकान स्वामी द्वारा पालिका कर्मियों के बार-बार कहने पर भी निर्माण नहीं हटाया गया। पालिका कर्मियों से अभद्रता की। दुकानदार द्वारा अवैद्य निर्माण नहीं हटाना, पालिका कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने विरोध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अभियान चल रहा है। अधिशासी अधिकारी डॉ बृजेश कुमार ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की टीम की कमान संभाल रखी है। सोमवार को ईओ डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में बिजनौर रोड पर नत्थे खां की मस्जिद से शाह विलायत मोहल्ला लकड़ा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका कर्मियों को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा और तीखी नोकझोंक भी हुई। पालिका टीम के साथ भारी पुलिस बल को देखते हुए दुकानदारों ने किनारा करना ही बेहतर समझा। अभियान के दौरान कुछ दुकानदार स्वयं अपने सामान हटाते रहे। बुलडोजर को देखकर दुकानदार पीछे हट गए। ईओ डॉ बृजेश कुमार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण नहीं करें। दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाएं। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed