फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The team from Lucknow gave information about women's assistance to the girl students

लखनऊ से आई टीम ने छात्राओं को दी महिला सहायता की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow gave information about women's assistance to the girl students
लखनऊ से आई महिला सशक्तिकरण टीम ने छात्राओं को जागरूक किया कि उनको माता-पिता से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर 1090 पर तुरंत फोन करें। इससे पहचान गोपनीय रखी जाएगी और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर मदद करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के शिव इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लखनऊ से आई टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही उनको जानकारी दी कि उत्पीड़न करने वाले को किस तरह सबक सिखा सकती हैं। बताया कि कोई पीछा कर रहा है तो तुरंत 1090 पर कॉल करें। इससे उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच कर मदद करेंगे। छात्राओं को साहस का परिचय देना चाहिए। उनके आस पास जो भी महिलाएं रहती हैं, उनकी भी मदद करें।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम पांडे, एंटी रोमियो टीम प्रभारी उप निरीक्षक कोमल तोमर, महिला कांस्टेबल पारुल, वंदना, एसएसआई प्रेमपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, हसनपुर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में भी लखनऊ से आई टीम ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। कहा कि किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed