फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The tableaus enthralled the audience, the bhajans continued till late night

Amroha News: झांकियों ने मन मोहा, देर रात तक चला भजनों का दौर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The tableaus enthralled the audience, the bhajans continued till late night
अमरोहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को मां सिद्धि रात्रि का पूजन कर कन्याओं को भोग लगाया गया था। उन्हें उपहार देकर पूजा की। वहीं, शुक्रवार रात कलाकारों ने भजनों के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

वासुदेव मंदिर में शुक्रवार रात महोत्सव का अंतिम दिन था। महोत्सव में भक्तों की भीड़ रही। रात के समय भजनों का दौर चला। कलाकारों ने मां का गुणगान करते हुए मेरी मां की शान है बड़ी निराली, झूमी झूमी रे काली मैया झूमी, राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे आदि भजन गाकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया। वहीं, नौ देवियों की झांकियां, भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की झांकी, मां कालिका की झांकी, श्रीराम लला के दर्शन की झांकी, श्रीराधा कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा। देर रात चले झांकी कार्यक्रम में श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन, राहुल माहेश्वरी एडवोकेट, अनिल जग्गा, रमेश वर्मा, गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed