{"_id":"690d080ac81e158d3300b893","slug":"the-system-is-in-shambles-traffic-jams-everywhere-in-the-city-people-are-troubled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151057-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: व्यवस्था धड़ाम, शहर में हर ओर जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: व्यवस्था धड़ाम, शहर में हर ओर जाम, लोग परेशान
Fri, 07 Nov 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में बृहस्पतिवार को सराफा बाजार में जाम में फंसे लोग। संवाद
अमरोहा। बृहस्पतिवार को रोड शो और नगर कीर्तन निकलने के कारण शहर पूरी तरह जाम हो गया। दो मिनट की दूरी आधा घंटे में तय हुई। दिनभर लोग जाम के झाम से जूझते रहे। बाइक व अन्य वाहनों से निकलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया। करीब छह घंटे पूरे शहर में जाम की स्थिति रही। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
शहर में बिजनौर रोड सबसे व्यस्तम सड़क है। इस रूट पर टीपीनगर, कल्याणपुरा, अतरासी, शाह विलायत और लकड़ा चौराहा शामिल हैं। इन चौराहों पर वाहनों की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। टीपीनगर व कल्याणपुरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहते हैं। शहर की करीब पौने तीन लाख आबादी और छोटे-बड़े वाहनों की बढ़ी संख्या के हिसाब से यातायात व्यवस्था बेहद खराब है। सभी चौराहों के पास स्थित बैंक्वेट हॉल, होटल और निजी अस्पताल हैं। किसी भी स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
बाईपास से भारी वाहनों का न गुजराना भी जाम का मुख्य कारण बना। बृहस्पतिवार को सिख समुदाय की ओर से शहर में नगर कीर्तन निकला गया जबकि खिलाड़ी दिव्यांशी के शहर में आगमन पर रोड शो निकाला गया। इसके बाद शहर के टीपी नगर चौराहा, नानक चंद रोड, बिजनौर रोड के अलावा आजाद रोड पूरी तरह जाम हो गया। जाम से बचने के लिए लोग बाजार से निकलने लगे तो बाजार में भी जाम की हालत बन गए यहां सहालग के चलते खरीदारों की भीड़ भी थी।
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए नगर कोतवाली पुलिस और यातायात कर्मियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन व्यवस्था को संभालना भारी पड़ गया। जाम में फंसने के बाद हर कोई परेशान दिखा।
-- --
शहर में नगर कीर्तन निकल गया था। इसके अलावा एक खिलाड़ी के आगमन पर रोड शो भी हुआ जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई। कुछ भी देर में जाम खुलवा दिया गया था। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नासूर बन रहा रोजाना लगने वाला जाम
शहर की आबादी बढ़ रही है। सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे में अतिक्रमण के साथ संकरी सड़कों पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर में घंटों जाम में फंसकर हैरान होना आम बात हो गई है। शहर के लिए नासूर बनी जाम की समस्या से निबटने के लिए प्रशासन के पास कोई प्लान नहीं है। सुबह दफ्तर जाने और शाम को दफ्तर से लौटते समय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। दोपहर में टीपी नगर चौराहे से बिजनौर रोड पर स्कूली बसें भी फंसी रहती हैं। शहर की मुख्य सड़कों के अलावा गलियों में भी जाम लग जाता है। शहर के मुख्य चौराहों पर तैनात होमगार्ड भी कुछ नहीं कर पाते।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --