फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The sun shone after four days, cold wave troubled people

Amroha News: चार दिन बाद खिली धूप, शीतलहर ने सताया

Mon, 06 Jan 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The sun shone after four days, cold wave troubled people
अमरोहा। पिछले चार दिनों से कहर बरपा रही ठंड से लोगों को रविवार को कुछ राहत मिली। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने के बाद लोग घरों की छत व पार्क में पहुंच गए और धूप का आनंद लिया। हालांकि, सुबह से शीतलहर भी चलती रही, लेकिन मौसम साफ रहने से चार बजे तक धूप का असर रहा। शाम को फिर से ठिठुरन बढ़ गई और शीतलहर ने लोगों को सताया भी। अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले ही दिन से ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू किया था। कोहरे के साथ गलन और शीतलहर लोगों को खूब परेशान कर रही है। कोहरे की धुंध के चलते चार दिन तक धूप भी नहीं निकली, जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार शाम तक कोहरे का असर रहा था। वहीं, शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, रविवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन 11 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन होने से राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलते ही लोगों ने धूप का आनंद लिया। जबकि, शाम पांच बजे के बाद फिर से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शीतलहर के गलन में इजाफा हो गया। हाथों में सुन्न महसूस हुई। जिसके चलते बाजार में भी चहल-पहल कम नजर आई। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए तो दुपहिया वाहन चालक गर्म कपड़ों से खुद को ढककर गुजरते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि ठंड का असर अभी जारी रहेगा। कोहरा और शीतलहर परेशान करेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article