{"_id":"6ab58df287ed252ae208092a","slug":"the-sub-inspector-had-reached-the-farmhouse-after-logging-his-departure-to-execute-the-arrest-warrant-jpnagar-news-c-15-1-mbd1006-1001297-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वारंटी पकड़ने की रवानगी दर्ज कराकर फार्म हाउस पहुंच गया था दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वारंटी पकड़ने की रवानगी दर्ज कराकर फार्म हाउस पहुंच गया था दरोगा
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर में हरियाणा की युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। वारदात में शामिल दरोगा संजय तोमर ने खाकी को ढाल बनाकर इस संगीन जुर्म को अंजाम देने की साजिश रची थी। बताते हैं कि 22 सितंबर की रात को घटना वाली रात दरोगा संजय तोमर की ड्यूटी क्षेत्र में वारंटी पकड़ने के अभियान में लगी थी। थाने के जीडी में दरोगा की रवानगी वारंटियों की धरपकड़ के लिए दिखाई गई थी। लेकिन पुलिस के दायित्वों को दरकिनार कर दरोगा थाने से निकलते ही सीधे आरोपियों के पास फार्म हाउस पहुंच गया।
दरोगा ने खुद को बचाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने कोतवाली की जीडी में अपनी रवानगी वारंटी को पकड़ने के लिए दर्ज की थी। लेकिन जब युवती की शिकायत पर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा तो दरोगा नशे में वहां मिला। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
-- -- -- -- -- -
केयरटेकर बोले- रुकने के लिए लिए थे तीन कमरे
हसनपुर। विधायक के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस के केयर टेकर रामनिवास ने बताया कि मंगलवार शाम कार सवार लोग फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां रुकने के लिए तीन कमरे लिए गए थे। इसके कुछ ही देर बाद हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार वहां खाना और शराब लेकर पहुंचा, जिसके बाद रात में यह घटना हुई। संवाद