Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The student team defeated the teacher team by winning by 64 runs.

Amroha News: छात्र टीम ने 64 रनों से जीत हासिल कर शिक्षक टीम को हराया

Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The student team defeated the teacher team by winning by 64 runs.
अमरोहा। शनिवार को नगर के राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों की टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। छात्र टीम के कप्तान राघव भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 16 ओवर में 178 रन का लक्ष्य रखा। छात्र टीम की ओर से बल्लेबाज सक्षम ने 82 रन, सूर्यांश ने 45 रन बनाये और अपनी टीम का स्कोर 178 तक पहुंचाया। वहीं शिक्षकों की टीम की ओर से 3 विकेट रोहित शर्मा, 2 विकेट ओबेद रजा रिजवी, 1 विकेट विकास शर्मा व 1 विकेट कसीम अहमद, 1 विकेट जिया नकवी आदि ने लिए। शिक्षकों की टीम ने छात्र टीम को पछाड़ने के लिए एड़ी चोटी के जोर लगा दिए। शिक्षक टीम से विकास शर्मा ने सर्वाधिक 43 बनाये एवं शिक्षकों की टीम 114 रनों पर सिमट गई। एंपायर सोनू रहे। विजयी छात्र टीम के सक्षम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। विद्यालय संरक्षक अजय टंडन, प्रबन्धक अंजलि टण्डन, अदिति टण्डन, प्रधानाचार्या डा. शिक्षा सरदाना ने सभी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया एवं विजयी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed