फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The student died due to not getting the complete dose of rabies

Amroha News: रैबीज की पूरी डोज न लगने की वजह हुई थी छात्र की मौत

Sun, 03 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The student died due to not getting the complete dose of rabies
हसनपुर (अमरोहा)। गांव लठीरा निवासी मनीराम के 11 साल के बेटे बालकर की मौत एंटी रैबीज की पूरी डोज न लगने की वजह से हुई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. धुर्वेंद्र सिंह ने कहा कि परिजनों ने बच्चे को सिर्फ एक डोज लगवाई थी, जबकि पांच डोज लगना जरूरी हैं।
विज्ञापन

मनीराम के बेटे बालकर को करीब दो माह पहले कुत्ते ने काटा था, परिजन अगले दिन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां उसे एंटी रैबीज की डोज दी गई थी। बताते हैं कि इसके बाद परिजन डोज लगवाने के लिए सीएचसी नहीं पहुंचे। परिजनों की लापरवाही बालक की जान की दुश्मन बन गई और उसकी हालत खराब हो गई। सात दिन पहले परिजन बालक को लेकर फिर सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया। ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. धुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने केवल एक ही डोज लगवाई थी, जबकि पांच डोज लगनी जरूरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed