{"_id":"680015c0db94dbfe3f0c3e15","slug":"the-structure-collapsed-the-villager-died-after-being-buried-under-the-debris-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-138160-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ढांग ढही, दबकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ढांग ढही, दबकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
गांव गलसुआ निवासी वाहिद (45) की मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई। वह बेटे के साथ घर के काम के लिए खेत से मिट्टी लेने गए थे। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
सैदनगली थानाक्षेत्र गलसुआ गांव निवासी वाहिद मजदूरी करते थे। बुधवार को वाहिद घर के कामकाज के लिए बेटे के साथ खेत से मिट्टी लेने गए थे। मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिर गई, जिसके नीचे वाहिद दब गए। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मिट्टी का मलबा हटाकर वाहिद को बाहर निकाला गया। परिजन व ग्रामीण वाहिद को बेहोशी की हालत में हसनपुर स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
हालांकि, परिजनों ने उन्हें अस्पताल में दिखाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वाहिद ने अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़े गए हैं। बताते हैं कि वाहिद घर की लिसाई पोताई के लिए मिट्टी लेने गए थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वह मिट्टी लेकर घर वापस नहीं जा सकेगा। वाहिद की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।