फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The state government is doing development work without discrimination

भाजपा सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The state government is doing development work without discrimination
विधायक राजीव तरारा व अन्य विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए। विकास योजनाओं का लोकार्पण करते हुए ? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। प्रदेश के चार साल का कार्यकाल पूूूरा होने के मौके पर नगर के एक बैंकेट हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक राजीव तरारा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार आम आदमी का जीवन स्तर सुधारने के लिए संकल्पबद्घ है। इस अवसर पर विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि चार साल पहले भाजपा ने जब उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तब कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। अपराधियों की समानांतर सत्ता चलती थी। आधारभूत विकास कार्य नहीं थे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के मामले में उदाहरण स्थापित कर चुका है। उन्होंने अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों का विस्तार से ब्यौरा देते हुए कहा कि उनके लिए जनता ही सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दें। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, एसडीएम मांगेराम चौहान, गौरव अग्रवाल, शुभम शर्मा, महकपाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed