फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The state government has erased the name of goondaraj, love jihad: Swatantra Dev

प्रदेश सरकार ने मिटाया गुंडाराज, लव जिहाद का नामोनिशान: स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The state government has erased the name of goondaraj, love jihad: Swatantra Dev
अमरोहा में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। संवाद - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन को समर्पित एवं निष्ठावान हैं। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं का प्रयास सराहनीय रहा है। सरकार ने प्रदेश में गुुंडाराज और लव जिहाद का नामोनिशान मिटा दिया है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को जोया रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामराज्य लाना भाजपा का उद्देश्य है। प्रदेश में गुंडाराज समाप्त हुआ है। भूमाफिया के ऊपर बुलडोजर चलाकर उनके इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया है। किसान को सम्मान निधि, गरीब बेटी की शादी को अनुदान दिया है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन का टीका लगाया है। संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन साधुवाद का पात्र है, जो बिना किसी स्वार्थ एवं लालच के दिन रात देशहित और देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक की सेवा कार्य में लगा रहता है। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। जितना ईमानदार कार्यकर्ता भाजपा का है, अन्य किसी दल में नहीं है। सरकार ने गुंडाराज, माफिया राज, छेड़खानी एवं लव जिहाद का नाम निशान मिटा दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने भी प्रदेश सरकार की रीति-नीति एवं विकास कार्य का बखान किया। इस दौरान हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, मुरादाबाद बिजनौर एमएलसी सत्यपाल सैनी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, अभिनव कौशिक, चंद्रभान भाटी, शरद गर्ग, सुमन सैनी, पिंकी रानी वर्मा, उषा शर्मा, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed