Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The spur built to protect against floods and erosion in Tigri is in danger.

Amroha News: तिगरी में बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बने स्पर को खतरा

Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The spur built to protect against floods and erosion in Tigri is in danger.
गजरौला। तिगरी में लगातार कटान कर रही गंगा ने गांव को बाढ़ से बचाव के लिए पश्चिमी छोर पर बने स्पर को भी चपेट में ले लिया है। गंगा का पानी कटान से बचाव के लिए बने स्पर से कुछ ही फीट दूर रह गई है। इससे स्पर को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों चंद्रदत्त त्यागी और उत्तम सिंह त्यागी की जन्म स्थली तिगरी गांव गंगा तट पर बसा है। गांव को गंगा में हर साल आने वाली भीषण बाढ़ से बचाव के लिए तट बांध बनाया गया। इसके अलावा तट बांध से गांव के पश्चिम की तरफ गंगा किनारे तक रिंग बांध बना है। उसके आगे पत्थर और सीमेंट का स्पर बनाया गया। दक्षिण की तरफ भी रिंग बांध बना है। इस स्पर और दोनों रिंग बांध से गांव बाढ़ के सीजन में सुरक्षित रहता है। इस बार बाढ़ सीजन में गंगा की जल धारा ने जमकर कटान किया।
विज्ञापन

गांव से पश्चिमी छोर पर यह कटान अब भी जारी है। जिसने बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बने रिंग बांध और स्पर की जड़ों को अपनी चपेट में ले लिया है। स्पर से गंगा का पानी कुछ ही फीट दूर रह गई है। तिगरी निवासी ओमपाल सिंह केवट, गंगासरन उर्फ मिंतर ठाकुर, रोहताश, घासी सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गंगा की जलधारा द्वारा किया जा रहा कटान बंद नहीं हुआ तो स्पर और रिंग बांध को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोट:

स्पर और रिंग बांध के निकट गंगा का कटान जारी है। जिसे रोकने के लिए विभाग कार्ययोजना बना रहा है। करीब दो करोड़ रुपये से नया स्पर बनाए जाने की विभाग की तैयारी है। - सुभाष चंद्र गहलौत, जेई बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed