{"_id":"66ac2613222c7b543a0182d7","slug":"the-son-whom-the-mother-saved-by-donating-her-kidney-died-of-fever-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-123140-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिस बेटे को मां ने किडनी देकर बचाया, उसकी बुखार से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिस बेटे को मां ने किडनी देकर बचाया, उसकी बुखार से गई जान
विज्ञापन
हसनपुर। जिस इकलौते बेटे को मां ने अपनी किडनी देकर जीवन दिया। उस बेटे की बुखार से मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
क्षेत्र के गांव हीसखेड़ा निवासी चमन कसाना भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री हैं। उनके इकलौते बेटे निखिल कसाना (22) की किडनी खराब हो गई थी। करीब नौ महीने पहले निखिल की मां ने बेटे को किडनी दान कर उसकी जिंदगी बचाई थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद निखिल पूरी तरह से स्वस्थ हो गया था और वह अपना जीवन फिर से हंसी खुशी जीने लगा था।
करीब आठ दिन पहले निखिल को बुखार की शिकायत हुई और फिर निमोनिया बन गया। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं हो पाया, इसलिए परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बुखार अधिक होने से निखिल को इन्फेक्शन बन गया था और ब्रेन हेमरेज हो गया।
निखिल की मौत की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिवार में निखिल इकलौता बेटा था। निखिल की एक बहन है। निखिल बीटेक का छात्र था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बुखार से युवक की मौत की जानकारी से इंकार किया है।